फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऐसी होगी पुलिस कमिश्नरी, एक एडीजी, दो डीआईजी, छह एसपी, नौ एएसपी और 20 डीएसपी रैंक के अफसर होंगे तैनात

Sat, 27 Mar 2021 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
असीम अरूण - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
कानपुर में पुलिस कमिश्नरी की कार्यप्रणाली बिल्कुल अलग होगी। वरिष्ठ अफसरों की संख्या बढ़ेगी। एडीजी रैंक के अफसर आईपीएस असीम अरुण को पुलिस कमिश्नरी की कमान दी गई है। दो डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसर आकाश कुलहरि और मनोज कुमार को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा छह एसपी रैंक के अफसर, नौ एएसपी और 20 डीएसपी की तैनाती की जाएगी। संभव है कि कमिश्नरी को पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में एक डीसीपी और एक एडीसीपी की तैनाती होगी। इसके नीचे सर्किल ऑफिसर के तौर पर एसीपी की तैनाती होगी। ये डीएसपी रैंक के अफसर होंगे।

ऐसे बढ़ेगी निगरानी 
अनुभवी और उच्चाधिकारियों के हाथ में कानपुर की कमान दी गई है। थानेदार के ऊपर एसीपी, एडीसीपी (एएसपी), डीसीपी और आखिर में पुलिस कमिश्नर होंगे। इसके पहले शहर में एक दो एएसपी होते थे, जिनकी संख्या नौ की गई है। जोन के साथ ट्रैफिक, क्राइम, महिला अपराध और साइबर क्राइम को नियंत्रित करने का प्रभार दिया गया है। इस तरह से निगरानी और जवाबदेही थानेदार व दरोगाओं की बढ़ेगी।
विज्ञापन


रैंक          पद
एडीजी        पुलिस कमिश्नर, आईपीएस असीम अरुण 
डीआईजी    एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था
डीआईजी   एडिशनल पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर/क्राइम

एसपी रैंक के छह पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)
डीसीपी पूर्वी जोन
डीसीपी पश्चिमी जोन
डीसीपी दक्षिण जोन
डीसीपी ट्रैफिक
डीसीपी क्राइम 
डीसीपी हेड क्वार्टर

एडिशनल एसपी रैंक के नौ अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी)
एडीसीपी पूर्वी जोन
एडीसीपी पश्चिमी जोन
एडीसीपी दक्षिण जोन 
एडीसीपी स्टाफ अफसर
एडीसीपी ट्रैफिक
एडीसीपी महिला अपराध
एडीसीपी हेड क्वार्टर
एडीसीपी इंटेलीजेंस 
एडीसीपी क्राइम 

डीएसपी रैंक के 20 सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी)
एसीपी 11 सर्किल 
एसीपी 02 ट्रैफिक 
एसीपी स्पेशल क्राइम
एसीपी ईओडब्ल्यू/साइबर क्राइम
एसीपी महिला अपराध
एसीपी लाइन
एसीपी कार्यालय
एसीपी इंटेलीजेंस
एसीपी लाइसेंसिंग
असिस्टेंट रेडियो ऑफिसर : 01
चीफ फायर ऑफिसर : 01

 
विज्ञापन

कानपुर पुलिस कमिश्नरी में तीन जोन
कानपुर पुलिस कमिश्नरी को तीन जोन में बांटा गया है। पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण जोन हैं। हर जोन में एक एसपी रैंक के डीसीपी और एक एएसपी रैंक के एडीसीपी अफसर की तैनाती की जाएगी। कमिश्नरी में कुल 34 थाने हैं। संभावित जोन में थानों की संख्या के आधार पर पूर्वी जोन सबसे बड़ा होगा।

जोन के संभावित थाने
पूर्वी जोन : महिला थाना, कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरबंश मोहाल, बादशाहीनाका, अनवरगंज, रायपुरवा, बेकनगंज, छावनी, रेलबाजार और चकेरी।

दक्षिणी जोन : बाबूपुरवा, जूही, किदवईनगर, नजीराबाद, फजलगंज, अर्मापुर, गोविंदनगर, नौबस्ता, बर्रा।

पश्चिमी जोन : सीसामऊ, बजरिया, चमनगंज, स्वरूपनगर, नवाबगंज, काकादेव, कर्नलगंज, कोहना, ग्वालटोली, कल्याणपुर, पनकी और बिठूर।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें