स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम कानपुर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छा करें। जनता की सभी अपेक्षाओं पर पुलिस को खरा उतरना होगा।
हमने जो यह वर्दी पहनी है वह नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए पहनी है। जनता की हमसे बहुत अपेक्षाएं हैं हमें उनकी हर अपेक्षा पर कड़ी मेहनत व जिम्मेदारी से खरा उतरना होगा। हमें इसी की सैलरी मिलती है। तभी हमारा वर्दी पहनना सार्थक होगा। पुलिस कर्मियों को प्रेरित करते हुए यह विचार पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने पुलिस लाइन में व्यक्त किए।
विज्ञापन
रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए पुलिस कमिश्नरेट बनाने के फैसले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी बदलाव हुआ है।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी कलम की धार और कंप्यूटर की स्पीड को और तेज रखना है। हम अपनी व्यक्तिगत क्षमता को जितना बढ़ाएंगे उतना ही अपने कर्तव्यों का पालन भली प्रकार कर पाएंगे। पुलिस आयुक्त ने कहा अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छा करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता की सभी अपेक्षाओं पर पुलिस को खरा उतरना होगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया।
ध्वज सलामी के बाद पुलिस आयुक्त ने एफएसएसओ कमलेन्द्र कुमार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया जाने वाला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए जाने वाले प्रशंसा चिन्ह में गोल्ड पाने वालों में सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह रहे।
सिल्वर पाने वालों में निरीक्षक अजय कुमार सेठ, निरीक्षक सतीश चंद्र साहू, एसआई पवन कुमार, महिला एसआई निशा यादव, एसआई सुनीत शर्मा, आरक्षी परशुराम को दिया गया।
मुख्यालय यूपी-112 द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र
निरीक्षक राजबहादुर सिंह, हे.का. योगेन्द्र माधव त्रिपाठी, हे.का. श्रीकृष्ण तिवारी, का.राकेश, का.सुरेन्द्र कुमार, का.विजय कुमार यादव, का. विनोद कुमार, महिला का.कल्पना भदौरिया, होमगार्ड संतोष शुक्ला को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र
पुलिस आयुक्त द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र पाने वालों में आर्मी से कैप्टन निकिता रानी और सिपाही पवन कुमार। अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, पुलिस उपायुक्त अपराध सलमान ताज पाटिल, पुलिस उपायुक्त यातायात बीबीजीटीएस मूर्ती, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण डा. अनिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह व आलोक सिंह, निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, अजय कुमार सेठ, राजीव सिंह, अंजन कुमार सिंह, प्रभूकांत, आदेश चंद्र, सत्यदेव शर्मा, राजेश पाठक, सतीश साहू। एसआई सुनीत शर्मा, निशा यादव, पवन कुमार। हे.का. विनय सिंह व नीरज कुमार। का. सागर पोरवाल, परशुराम। वैज्ञानिक अधिकारी डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव। फायर सर्विस से एफएसओ सुरेन्द्र चौबे, लीडिंग फायरमैन संतोष कुमार व विद्याकांत मिश्रा। फायरमैन मनोज कुमार, फायरमैन प्रदीप कुमार,अजय सिंह चौहान, दृगपाल सिंह, सुनील कुमार।