फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: प्रेमिका की शादी रुकवाने को रचा खुद के अपहरण का नाटक, फोन ऑन होते ही लापता रेलवे कर्मी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 08 Dec 2020 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के कछौना में तीन दिन से लापता रेलवे कर्मी को पुलिस ने मंगलवार को संडीला की बरौनी क्रासिंग के पास तलाश लिया। पूछताछ में उसने खुद के अपहरण का नाटक रचने की बात स्वीकार की है। बताया कि रविवार को उसकी प्रेमिका की शादी थी, जिसे रोकने के लिए ही उसने ऐसा किया।
विज्ञापन


कोतवाल हंसमती ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बालामऊ स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मी कमल किशोर उर्फ मोनू (26) पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी बुद्ध विहार कुकुही रविवार को घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था।

कुछ देर बाद कमल ने पत्नी सावित्री को फोन कर स्टेशन क्रासिंग के पास एक व्यक्ति के मौजूद होने व अनहोनी की आशंका जताई थी। इसके कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। उसकी पत्नी सावित्री ने कोतवाली पहुंचकर उसके अपहरण की सूचना दी थी।
विज्ञापन


बताया कि पास के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी से उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी ने दो साथियों की मदद से उसके पति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को मंगलवार को संडीला की बरौली क्रासिंग के पास कमल किशोर का मोबाइल ऑन होने की लोकेशन मिली।

इस पर पुलिस ने क्रासिंग के पास कमल किशोर को हिरासत में ले लिया। कोतवाल हंसमती ने बताया कि कमल अपहरण का नाटक रचकर प्रेमिका की शादी रुकवाना चाहता था। बताया कि मोबाइल बंद करने के बाद वह एक दोस्त के साथ कानपुर गया और वहां रुका। मंगलवार को वह वापस आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें