हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। सिपाहियों के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी किसी तरह बचकर भाग निकले। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। इनमें तीन नामजदों को पुलिस ने पकड़ा है।
शहर कोतवाली में सिपाही नरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह कोतवाली शहर पर चलने वाली कोबरा टू में तैनात है। उसको शुक्रवार रात सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद में कुछ लोग जुआ खेल हंगामा कर रहे है। इस पर वह सिपाही सतनाम के साथ तत्काल मोमिनाबाद पहुंचा।