फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड की खिड़की तोड़ भागे दो बंदियों को पुलिस ने पकड़ा, खांसी जुकाम होने पर भेजा था अस्पताल

Fri, 24 Apr 2020 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरी के प्रयास में गिरफ्तार दो बंदी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हथकड़ी से हाथ निकालकर खिड़की तोड़कर भाग निकले। दोनों को शाम चार बजे  लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने की भी रिपोर्ट दर्ज करने सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। शहर की आवास विकास कॉलोनी में 19 अप्रैल की रात दो चोर एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। दोनों को गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
पकड़े गए आरोपी मोतीनगर निवासी अजय उर्फ करिया (27) व रोहित (20) पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गोदाम मालिक अनवार नगर निवासी मोहम्मद चमन द्वारा दर्ज कराई र्ग रिपोर्ट पर दोनों को जेल भेजा गया। खांसी जुकाम की दिक्कत होेने पर जेल मेडिकल स्टाफ ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते दोनों को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए भेजा।

डॉक्टरों ने सैंपल लखनऊ भेजकर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। दही पुलिस चौकी के सिपाही जयपाल और प्रमोद को सुरक्षा में तैनात किया गया। बुधवार की रात करीब 2 बजे दोनों एक दूसरे की मदद से हथकड़ी से हाथ निकालकर खिड़की तोड़कर भाग गए। सुबह 6 बजे स्टाफ नर्स सुमित ने दोनों के भाग जाने की तैनात सिपाहियों को जानकारी दी। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन

छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व स्वाट टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू की। कई घंटे तलाश के बाद गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोहित को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

रोहित की निशानदेही पर पास ही एक खाली प्लाट की दीवार के पीछे छिपे उसके साथी अजय को भी दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कलाई पतली होने से हथकड़ी निकाल ली थी।एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
दोनों आरोपियों में कोरोना संक्रमण की आशंका पर जांच के लिए भेजे गए सैंपल की गुरुवार को आई रिपोर्ट में दोनों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। दोनों में कोरोना की पुष्टि न  होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें