फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दिल्ली और राजस्थान में कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

Tue, 02 Jul 2019 05:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में असलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फर्रुखाबाद पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां दिल्ली व राजस्थान में लाखों की लूट का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। राजस्थान जनपद नागौर थाना व कस्बा लाढ़नू निवासी शातिर चोर असलम फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर में अमित के घर में रह रहा था।
विज्ञापन


थाना लाढ़नू पुलिस ने जहानगंज थाना पुलिस के साथ मिलकर वहां दबिश दी और असलम को गिरफ्तार कर लिया। लाढ़नू एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि असलम ने पांच माह पूर्व लाढ़नू में 80 लाख रुपए की लूट की थी।

इसके बाद करीब तीन माह पूर्व उसने दिल्ली में 40 लाख रुपए लूट लिए थे। करीब 15 दिन पूर्व उसने लाढ़नू में 15 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह लगातार फरार चल रहा था। जानलेवा हमले के आरोप में उसके खिलाफ अदालत से वारंट भी जारी था। दिल्ली की लूट की घटना में अमित भी शामिल था। अमित भाग गया है। पुलिस असलम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें