सीओ के मुताबिक पुलिस टीम अभी मोहम्मदपुर गांव मोड़ पर ही पहुंची थी कि सिर को कपड़े से ढके और हाथों में तमंचा लिए एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने दूर से ही उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। यह देख सुशील ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एकाएक गोली चलने से वह और पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। भागने के दौरान पैर पर गोली लगने से सुशील घायल हो गया।
जनार्दन सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश आसपास के जिलों में बुद्धू बदमाश के नाम से चर्चित है। तलाशी में एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस, दो कारतूस बरामद हुए। बुद्धू पर बिठूर थाने में करीब 24, कल्याणपुर थाने में दस, थाना कोतवाली कानपुर में छह दर्ज है। वहीं, सीओ बिल्हौर भगवान सिंह ने बताया कि एसएसपी कानपुर नगर ने बिल्हौर कोतवाली के इंस्पेक्टर, अपराध और हमराही सिपाहियों को इनाम की धनराशि देकर सराहना की।