फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा जानवर, बच्चों की परीक्षा छूटी

Mon, 07 Jan 2019 07:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में बंद आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फसलों को होने वाले नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को खदेड़कर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर ताला लगा दिया। सोमवार सुबह परीक्षा देने पहुंचे बच्चे और प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल का दृश्य देख भौचक रह गए। इससे बच्चों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन


मामला अधिकारियों तक पहुंचा। दोपहर को पहुंचे तहसीलदार ने स्कूल का ताला तुड़वाकर आवारा जानवर बाहर निकलवाए। उन्हें ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मामले की तहरीर मेरापुर थाने में दी गई है।


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मना के ग्रामीण आवारा जानवरों  से आजिज आ चुके हैं। फसलें बर्बाद हो रही हैं। रविवार को अवकाश का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों ने आवारा जानवरों  को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। करीब आधा सैकड़ा आवारा जानवर बंद करके स्कूल के गेट में ताला लगा दिया।

विज्ञापन


सोमवार से परिषदीय स्कूल में बच्चों की परीक्षा शुरू होनी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार स्कूल पहुंचे। बाहर खड़े बच्चे और अंदर बंद आवारा जानवर देख वह दंग रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल को दी। बीईओ ने मामले की सूचना मेरापुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा को देने के साथ बीएसए को भी अवगत कराया। 


 

विज्ञापन

इसी बीच एक ग्रामीण ने विरोध कर दिया

स्कूल में आवारा जानवर बंद होने से बाहर खड़े शिक्षक व छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बीएसए रामसिंह ने एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। एसडीएम के आदेश पर दोपहर 12.30 बजे तहसीलदार गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद कुछ ग्रामीणों से ताला खोलने को कहा तो ग्रामीणों ने चाबी न होने की बात कही।

इस पर पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार ने ताला तुड़वा दिया और आवारा जानवरों को बाहर निकलवाने लगे। इसी बीच एक ग्रामीण ने विरोध कर दिया। इस पर तहसीलदार ने समझाया। बच्चों को बिना परीक्षा दिलाए ही वापस कर दिया गया। 

खंड शिक्षा अधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने शाम को बताया कि उन्होंने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मेरापुर थाने में तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें