फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाने जा रहे गौरी गैंग के मददगार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गौरी गैंग का मददगार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में थाना बहिलपुरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौरी गैंग के मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। राम सिया पुत्र सुकरू गौरी गैंग को दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाता था। रविवार को भी दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन


पुलिस को राम सिया के पास से दैनिक उपयोग की वस्तुएं बिस्कुट, नमकीन, बीड़ी, माचिस, सिगरेट, नहाने के साबुन, कपड़े धोने के साबुन आदि सामग्री मिली है। गौरी गैंग के मददगार को गिरफ्तार करने वालों में पुलिस टीम के दुर्गेश कुमार यादव, आरक्षी निर्मल कुशवाहा, आरक्षी अभिषेक यादव व आरक्षी चालक संजय यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें