यूपी के चित्रकूट जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक व बस की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस व रैपुरा पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
घटना रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग की है। कर्वी से प्रयागराज की ओर आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ।