फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लुधौरा जंगल में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 11 Jun 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। थाना पुलिस ने मंगलवार रात लुधौरा के जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को पकड़ा। इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद हुई हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बाघपुर चौकी क्षेत्र के लुधौरा जंगल में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे के करीब दबिश दी। मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 10 लोगों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से कुल 58, 400 रुपये नकद बरामद किए। इसके अतिरिक्त 1,000 रुपये का एक पुराना नोट, सात मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपओना नाम रज्जन निवासी ग्राम बहारमपुर बन्सटी थाना चौबेपुर, विपिन कुमार कमल निवासी डमबरपुरवा इटरा थाना बिठूर, जुग्गीलाल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरवा थाना रायपुरवा कानपुर, मोहित, राहुल निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर, उत्तम राजपूत निवासी ग्राम झकरा थाना सचेंडी, वीरू, सुमित निवासी बाघपुर शिवली, सुरेंद्र कुमार निवासी डमबरपुरवा इटरा थाना बिठूर, प्रहलाद यादव निवासी ग्राम जादेपुर थाना चौबेपुर बताया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें