फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चरस तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 4 नेपाली महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, चर्चा अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की

Sun, 18 Nov 2018 09:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चरस तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में मंगलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 15 किलोग्राम चरस के साथ चार नेपाली मूल की महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं नेपाल से चरस लाकर यहां के लोगों की मदद से सप्लाई करती थीं। इस मामले में सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसपी राधेश्याम ने बताया कि शनिवार की देर रात संदलपुर कस्बे में सीओ तेजबहादुर व एसओ तुलसीराम पांडेय सर्विलांस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो उन्हें आती दिखाई थी। बोलेरो को रोककर पूछताछ करने में चालक हड़बड़ा गया। 

बोलेरो में नेपाली महिलाओं को बैठा देखकर सख्ती से पूछताछ की गई। साथ ही महिला पुलिस को बुलाकर महिलाओं की तलाशी ली गई तो महिलाओं के पास 500-500 ग्राम पैकेटों में पैक चरस मिली। महिलाओं ने इन पैकटों को शरीर के कई हिस्सों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद तौल कराई तो उनकी मात्रा 15 किलोग्राम निकली। 
विज्ञापन


 

पुलिस लिखी बोलेरो से करते थे तस्करी..

पुलिस गिरफ्त में चरस तस्करी के आरोपी, बरामद पुलिस लिखी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम फूलो पत्नी जलेसरा निवासी नगवा वीरगंज परसा नेपाल, धर्मशिला पत्नी स्व. रामचंद्र व सरिता पत्नी हरी निवासी कठरिया बाजार रौतहत नेपाल, अनीता पत्नी मुन्ना पोरवरिया बाजार नेपाल बताया।

अभी तक जिले में गैर प्रांत से शराब तस्करी करके लाने के मामले सामने आ रहे थे लेकिन बीते शनिवार की देर रात पुलिस ने चरस तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। कई तस्करों के तार नेपाल से जुड़े होने की बात सामने आई है। चार महिलाएं नेपाल से चरस लाकर बिक्री करती थीं।
विज्ञापन

पुलिस को अभी कई और लोगों की तलाश 

पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर पुलिस लिखे वाहन का इस्तेमाल करते थे, आमतौर पर पुलिस अपने विभाग से संबंधित किसी साथी का वाहन होने के चलते उसे गंभीरता से चेक नहीं करती है। तस्कर इसी का फायदा उठाते थे।

चरस तस्करी में नेपाल की महिलाओं के पकड़े जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी कई और लोग पुलिस के रडार पर हैं जिन तक जल्द ही पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं।

पुलिस को आशंका है कि जिले में कोई बड़ा तस्कर पूरे गिरोह हो हैंडल कर रहा है। नेपाल की महिलाओं का इस्तेमाल तस्करी में कर रहा है। उसके तार नेपाल तक मजबूती से जुड़े हैं। पुलिस ने संदिग्धों की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही कुछ और लोग पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें