फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से किशोरी को कोठरी में ले गया युवक, तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

Sun, 18 Nov 2018 08:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक किशोरी को युवक बहाने से नलकूप की कोठरी में ले गया और वहां तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी नलकूप पर बदहवास पड़ी मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला की 14 वर्षीय किशोरी को शनिवार शाम करीब 4:30 बजे जेरकिला मोहल्ला निवासी शिव सिंह उर्फ शिव ठेकेदार बहला फुसलाकर ले गया। अड़ंगापुर गांव के रास्ते किनारे लगे नलकूप की कोठरी उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर शिव सिंह भाग निकला।

किशोरी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि किशोरी को शिवसिंह के साथ देखा था। परिजन खोजते हुए नलकूप की कोठरी पर पहुंचे, वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही

परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। विनोद दीक्षित चिकित्सालय में किशोरी का मेडिकल कराया गया, इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी एके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और लोगाें को समझाकर घर भेजा। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिव सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज करने और 3/4 लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें