फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: रात-दिन खोदाई के बाद मिली एक घड़ी, नहीं मिला एटा के वृद्ध का शव

Wed, 04 May 2022 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रुटौल गांव में बुजुर्ग के शव को तलाश करने में मंगलवार को दिनभर खुदाई का दौर चलता रहा। पुलिस ने इस दौरान खुदाई कराई, लेकिन बुजुर्ग का शव पुलिस को नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
शव की तलाश में जारी खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात तक व दूसरे दिन भी गांव रुटौल स्थित खेत में खोदाई कराई। खोदाई में एक घड़ी मिली है। काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के घर भी तलाशी ली है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस शव दूसरी जगह दबाने की आशंका व्यक्त कर रही है।

विज्ञापन

जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी देशराज पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले गीता शर्मा को ले आए। 6 माह बाद वह जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद 12 अप्रैल को घर में बिना बताए देशराज गीता की कॉल पर गांव कायमगंज के गांव रुटौल आए। परिजनों ने जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

जैथरा पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर गीता को छिबरामऊ से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि साथियों के साथ मिलकर गांव रुटौल के एक बाग में देशराज की हत्या कर खेत में शव दफन कर दिया था। सोमवार देर रात कायमगंज पुलिस ने गीता व उसके साथी प्रदीप निवासी रुटौल समेत अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव बरामद करने के लिए खोदाई कराई। 

देर रात तक खोदाई हुई मगर शव नहीं मिला। वहां से एक घड़ी बरामद हुई है। इसे परिवार के लोग देशराज की बता रहे हैं। खोदाई के दौरान बदबू भी आ रही थी। मंगलवार दोपहर पुलिस फिर पहुंची और खोदाई कराई, फिर भी शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप के घर तलाशी ली, लेकिन वहां से भी कुछ हासिल नहीं हुआ। महिला पुलिस की हिरासत में है। आरोपी प्रदीप फरार है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला के पकड़े जाने के बाद अन्य आरोपियों ने शव दूसरे स्थान पर ठिकाने लगा दिया है। 
विज्ञापन

शातिर महिला कई घरों को कर चुकी बर्बाद
आरोपी महिला गीता शर्मा शातिर है। देशराज से पहले वह कायमगंज के गांव शिवरई वरियार में देवेश शर्मा के यहां रही थी। साथ में तीन बच्चे भी लाई थी। देवेश ने एक लड़की की शादी छिबरामऊ में करा दी थी। करीब छह वर्ष पहले गीता देवेश के घर से जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई थी। इसके बाद एटा के देशराज के संपर्क में आई। ग्रामीणों का कहना है कि गीता का यह धंधा है। वह कई घरों में रह चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें