फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: स्कूल में निकला जहरीला सर्प, एशिया का सबसे जहरीला सांप है रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Sun, 07 Jul 2024 02:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सर्पमित्र कुलदीप ने बताया कि विद्यालय में मिला सांप एशिया का सबसे ज़हरीला सांप रसेल वाइपर है। यदि यह सांप किसी को काट ले, तो बचना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि यह सर्प अजगर की तरह काफी बड़े दिखते हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया सर्प - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक कोथावां के प्राथमिक विद्यालय पिपरी में जहरीला सांप निकल आया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। विशेषज्ञों के अनुसार सांप एशिया का सबसे जहरीला सांप है।

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय से वन विभाग को विद्यालय के शौचालय में शुक्रवार को सांप होने की सूचना दी गई। जिस पर कछौना रेंज के रेंजर विनय कुमार मौके पर पहुंचे और सांप का पकड़ कर उसे कामीपुर के जंगल मे छोड़ृ दिया। वन रेंजर ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों की ओर से विद्यालय में सांप होने सूचना दी गई थी।
इस वह सर्पमित्र कुलदीप के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में मिला सांप एशिया का सबसे ज़हरीला सांप रसेल वाइपर है। यदि यह सांप किसी को काट ले, तो बचना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि यह सर्प अजगर की तरह काफी बड़े दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की पहले नजर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा बच गया
शरीर पर कुछ गोलाकार या अंडाकार संरचना बनी होती है। उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर वन्य जीव अधिनियम 1972 की अनुसूची एक का जानवर है, जिसको मारने पर 7 वर्ष की कैद तथा 5 लाख तक जुर्माना हो सकता है। इसलिए सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। विद्यालय में 13 बच्चे थे, मगर शिक्षक की पहले नजर पड़ गई। इससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें