फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के साथ पक गई छिपकली, 27 बच्चे बीमार और 12 की जान खतरे में

Thu, 01 Nov 2018 12:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- तहरी में ही पक गयी छिपकली 
-12 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर में मिड-डे-मील में परोसी गयी तहरी खाकर अचानक 27 बच्चों की हालत बिगड़ गयी। जिससे समूचे विभाग में हलचल मच गयी। सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन

डेमो पिक
यह मामला हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदमपुर में बच्चों को मिड-डे-मील में तहरी परोसी गयी थी। तभी खाना परोसते समय एक बच्ची की तहरी में मरी हुई छिपकली निकल आई। इस दौरान तहरी खा चुके बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। 27 बच्चों को तुरंत उल्टियां होना शुरू हो गयीं।
विज्ञापन

डेमो पिक
इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां 12 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है, जबकि 15 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले को छिपाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें