फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में यात्री से जहरखुरानी

Tue, 05 Sep 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
यात्री से जहरखुरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस से लौट रहे युवक जहरीला पदार्थ सुंघाकर जहरखुरान मोबाइल, नगदी और सामान लूट ले गया। कदौरा बस स्टैंड पर होश आने पर युवक ने परिजनों को फोन किया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी निवासी वीरेंद्र पुत्र गया प्रजापति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात वह रोडवेज बस से दिल्ली से गांव लौट रहा था। बगल की सीट में बैठे जहरखुरान ने जहरीला पदार्थ सुंघाकर वीरेंद्र को बेहोश कर दिया और उसका बैग व जेब में पड़े रुपये लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कदौरा बस स्टैंड पहुंचने पर वीरेंद्र को होश आया। किसी तरह बस से उतरकर उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी। बस स्टैंड पहुंचे परिजन वीरेंद्र को लेकर थाने पहुंचे। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि जहरखुरान उसका मोबाइल, 15 हजार रुपये और कपड़े आदि सामान से भरा बैग ले गया है। पुलिस ने वीरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी है।

जहरखुरान का शिकार हुआ वीरेंद्र
रोडवेज बस में यात्री से जहरखुरानी
दिल्ली से लौट रहा था भेड़ी गांव का युवक 
मोबाइल, नगदी व सामान ले गया जहरखुरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें