फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने बस में युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर 62 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार शमसुद्दीन उर्फ कल्लू। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जयपुर से निजी बस से अकबरपुर आते समय ब्रेकरी कारीगर को नशीला पदार्थ सुंघा कर जहरखुरानों ने 62 हजार रुपये पार कर दिए। बस परिचालक ने उसको अकबरपुर में हाईवे किनारे उतार दिया। कुछ समय बात होश आने पर वह घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर के जगजीवनपुर निवासी शमसुद्दीन उर्फ कल्लू (35) जयपुर में जोरावर सिंह गेट के पास ब्रेकरी का सामान बनाने का काम करता है। शमसुद्दीन के अनुसार शुक्रवार शाम को वह घर आने के लिए जयपुर के गुडी से निजी बस में सवार हुआ था।
इटावा के बाद पीछे की सीट पर बैठे कुछ युवकों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद बैग में रखे 62 हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया। शनिवार सुबह बस अकबरपुर पहुंची तो परिचालक ने उसे हाईवे किनारे उतार दिया।
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद होश आने पर शमसुद्दीन घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित के पिता मजीद ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। कोतवाली के एसएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें