यूपी के कानपुर में बंदर को पीट पीटकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने बाद आरोपी ने पुलिस के सामने ये बाते कहीं...
कानपुर में बर्रा के छेदी सिंह का पुरवा में बेरहमी से पीटे गए लंगूर की हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती लंगूर ने खाना-पीना छोड़ दिया है। इधर लंगूर को पीटने के आरोपी रघुवीर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बर्रा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और जीव की जान को नुकसान पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।