फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी लाइन में लीकेज से आग, 200 घरों की आपूर्ति ठप, मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 03 Jul 2019 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएनजी पाइप लाइन से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर में के-ब्लॉक स्थित मिक्की हाउस के पास से सीयूजीएल की पीएनजी लाइन गई है। इससे करीब 200 घरों को गैस सप्लाई की जाती है। मंगलवार सुबह 9:30 बजे मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी टॉवर लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे।
विज्ञापन


अचानक पीएनजी लाइन में फावड़ा लग गया। जिससे लाइन में लीकेज हो गया और वहां से निकली गैस ने आग पकड़ ली। इससे एक घंटे तक सप्लाई नहीं हो सकी। आनन-फानन लोगों ने वहां खड़े वाहनों को हटाने के साथ ही सीयूजीएल को सूचना दी। 

लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद सीयूजीएल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग जलती रही। इससे एक घंटे तक गैस की सप्लाई न होने से 200 घरों के चूल्हे ठंडे पड़े रहे। सीयूजीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मंसूर अली ने बताया कि मामूली लीकेज हुआ था।
विज्ञापन


मरम्मत के चलते एक घंटे सप्लाई बंद की गई। इससे करीब 30 हजार रुपये की गैस बर्बाद हुई है। मामले की जांच के बाद लाइन से छेड़छाड़ करने वाली मोबाइल नेटवर्क कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें