फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बोले, नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म

Tue, 20 Dec 2016 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में परिवर्तन रैली के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली के में विपक्ष समेत कालाधंधा करने वालों पर निशाना साधा। पीएम बोले, नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


पीएम ने मिलावटी व नकली सामान बेचकर जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले काला कारोबारियों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, मैं जरा दिल्ली वालों को कहना चाहता हूं दिल्ली वाले बड़े चाव से दूध पीते हैं। इससे पता नहीं चल पाता था कि सिंथेटिक दूध कौन सा है और असली दूध कौन सा। किसानों की आड़ में सिंथेटिक दूध बनाकर देश को बर्बाद करने वाले लोग पैसा बनाने के लिए ऐसा करते थे। अब इनका खेल खत्म हो गया।

मोदी ने कहा सरकार बनने के बाद यूरिया का नीम कोटिंग शुरू हुई। अब अगर कोई दूध में सिंथेटिक दूध बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल करेगा तो दूध फट जाएगा। उन्होंने कहा करोड़ों बच्चों की जिंदगी हमने बचाई है। यूरिया का नीम कोटिंग सिंथेटिक धंधा करने वालों को चोट पहुंची है। नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा,  कोई साल ऐसा नहीं जाता जब गन्ना किसान परेशान नहीं होता और किसान आत्महत्या नहीं करता। उन्होंने इसकी बड़ी वजह मिलों का समय पर चालू न होना बताया।

पीएम बोले प्रदेश के गरीब किसान मेहनत कर पाई-पाई जोड़कर गन्ने जैसी महंगी फसल उगाते हैं लेकिन मिल मालिक चालाकी कर मिलों को देर से चालू करते हैं। इससे गन्ने का रेट गिर जाता है। खामियाजा गरीब किसान को भुगतना पड़ता है। पहली बार समय पर मिलें चालू हुई हैं। 2014-15 में बकाया राशि 20-22 हजार करोड़ चुकाने में हमारी सरकार ने सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें