फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रैली: अंबेडकर की जयंती पर होगा बंपर ड्रा, 15000 लोगों को मिलेगा 1000 रुपया

Tue, 20 Dec 2016 01:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर रैली में मंच पर मौजूद पीएम मोदी के साथ मुरली मनोहर जोशी व केशव प्रसाद मोर्य - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता व शहर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर रैली में कहा आने वाले दिनों में भारत विश्व की फैक्ट्री और मुनीम के रूप में उभर कर सामने आएगा। अभी तक चीन दुनिया की फैक्ट्री और दुनिया के मुनीम के रूप में जाना जाता रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत जिस ढंग से तकनीकि उन्नति कर रहा है, मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भारत अब चीन को पछाड़ने जा रहा है।  
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. जोशी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना की। जोशी ने कहा इस फैसले से कालाधन रखने वालों को गहरी चोट पहुंची है।उन्होंने कहा 2013 में लोकसभा के चुनाव में रैली की शुरूआत कानपुर से ही हुई थी और भाजपा बहुमत में आई थी। अब 2017 के विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने फिर से कानपुर की जमीन को चुना है। निश्चय ही 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी और जनता के समर्थन से बहुमत हासिल करेगी। 

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान का सिर चकरा गया है। यह बात सुन रैली स्थल पर मौजूद लोगों में जोश उमड़ आया और भारत माता की जय का उदघोष होने लगा।
विज्ञापन


मुरली मनोहर जोशी ने कहा अन्य सरकारों के राज में कानपुर उपेक्षित शहर बन गया। जबकि कानपुर 10 हजार करोड़ का राजस्व देता है। अगर हम कोशिश करें तो यहां से 20 हजार करोड़ का राजस्व भी अर्जित किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कानपुर की धरती पर तमाम साधनों का जिक्र किया। इनमें सुपर स्पेशलटी अस्पताल, मेट्रो, बिजली संयत्र का मुख्य रूप से जिक्र किया।
विज्ञापन








 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें