हरदोई में शंखनाद रैली काे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस अाैर बसपा पर जमकर बरसे। सपा काे गुंडाें की सरकार बताते हुए कानून व्वयस्था पर निशाना साधा। बाेले यहां कट्टाें का राज चलता है। पीएम माेदी ने यूपी में सबसे ज्यादा दलिताें का उत्पीड़न हाेने की बात कही। बाेले, पूरे देश में सबसे ज्यादा दलिताे का उत्पीड़न सपा अाैर बसपा के शासनकाल में यहीं हाेता है।
उन्होंने कहा, यूपी में थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। मोदी ने कहा यहां हमारी सरकार आई तो पांच साल के भीतर सारी समस्याएं खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा, यहां सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। यहां सबसे ज्यादा गैंगरेप होते हैं।
मोदी ने सपा मुखिया से सवाल किया, आप तो परिवार वाले हो, परिवारवाद वाले हो, यूपी को आप अपना परिवार नहीं मानते क्या? माताओं-बहनों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी होती है।
जनसभा काे संबाेधित करते हुए मोदी ने कहा, यहां गैरकानूनी हथियारों की फायरिंग से तीन हजार लोगों की हत्या होती है। यहां कट्टे का राज चलता है। क्या पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, अगर घुड़सवार सही हो तो घोड़ा सही दिशा में चलता है। मोदी ने कहा, पूरे हिंदुस्तान में 20 प्रतिशत से ज्यादा दलित उत्पीड़न की घटनाएं यूपी में होती हैं। उन्होंने कहा, गैर कानूनी खनन यहां का मुख्य कारोबार है। कहा कि अगर कोई पत्रकार या संगठन आवाज उठा दे तो उसके जिंदा रहने की भी गारंटी नहीं। कभी-कभी तो थाने से फोन जाता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।
पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्पपत्र को दोहराया। मोदी ने कहा, 11 मार्च को बीजेपी की सरकार बनेगी, शपथ के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के कर्ज माफी का निर्णय कराऊंगा, ये जिम्मेदारी मैं लेता हूं। उन्होंने कहा, हमारे देश में एक बार महंगाई बढ़े तो घटती नहीं, धीरे-धीरे लोगों को आदत भी हो जाती है। सिर्फ चौ. चरण सिंह के समय में खाद के दाम कम हुए थे। 70 साल में किसी सरकार में दाम कम नहीं हुए लेकिन मैं प्रधानमंत्री बना तो डीएपी का दाम कम कर दिया गया।
इसके पहले उन्हाेंने यहां भारी भीड़ देख कहा कि 2014 में मैं हरदोई आया था तब यहां इससे एक चौथाई लोग भी नहीं थे, आज ऐसा लग रहा है कि केसरिया समंदर है।
उन्होंने कहा, भाइयों बहनों सवा सौ करोड़ लोगों का प्यार बोलता है। यूपी में जिन दो चरण का मतदान हुआ उसमें भारी मतदान हुआ। सभी तरह के अनुमान लगाने वालों ने कह दिया है कि भाजपा का घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले चरण में बीजेपी को भारी मात्रा में वोट देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, आज दुनिया का कोई अखबार ऐसा नहीं है जिसने भारत के वैज्ञानिकों की 104 सैटेलाइट छोड़ने के लिए तारीफ न की हो। सारा हिंदुस्तान गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का हर कोई प्रयास कर रहा है। दे्श आगे बढ़ जाए और यूपी पीछे रह जाए तो चलेगा क्या?
मोदी ने कहा, भगवान कृष्ण यूपी में पैदा हुए और गुजरात को उन्होंने कर्मभूमि बनाया और मैं गुजरात में पैदा हुआ यूपी में काम करूंगा। उन्होंने कहा यूपी ने मुझे गोद लिया और मैं ऐसा बेटा नहीं जो अपने माई-बाप को यूं ही छोड़ दूं। कहा कि यूपी मेरा माई-बाप है मैं गोद लिया बेटा होने के बावजूद इसकी सेवा करूंगा।