विधानसभा चुनाव 2022 में कानपुर-बुंदेलखंड की 52 में से 50 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को एक बार फिर क्षेत्र में बड़ा शो करेंगे। इसे लेकर सरकारी और पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस दौरान वह 17 हजार 344 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी रैली निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 10 नवंबर को मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाने के साथ ही यह तय हो गया था कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री मोदी जनता को समर्पित करेंगे।
विभागीय अफसर केंद्र से जुड़ी अन्य बड़ी परियोजनाओं की भी सूची तैयार कर रहे हैं, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाएगा। इनमें से पांच प्रमुख परियोजनाओं की लागत 17 हजार 344 करोड़ से अधिक बताई गई है।