फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर दौरा: आज ट्रैफिक व्यवस्था बदली है, सोच समझकर निकलें

Tue, 28 Dec 2021 10:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद आईआईटी मेट्रो स्टेशन भी जाएंगे। इस वजह से रावतपुर से कल्याणपुर के बीच सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते यातायात में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 28 दिसंबर की सुबह नौ बजे से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन


इस तरह रहेगा डायवर्जन
- साकेत नगर सब्जी मंडी तिराहा से कोई भी वाहन दीप टाकीज तिराहा नहीं जाएगा। मंडी तिराहा से दाहिने मुड़कर इन वाहनों को अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।
- गोविंदनगर की ओर से जाने वाले वाहन दीप टाकीज तिराहे के आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन इसी तिराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इससे पहले चावला या नंदलाल चौराहे से भी मुड़कर जा सकते हैं। 
- साकेत नगर वाली रोड से वाहन दीप तिराहे नहीं पहुंच पाएंगे। इन्हें मंदाकिनी होटल तक ही आने की अनुमति होगी। 
- एलएमएल चौराहे से कोई भी भारी वाहन बर्रा बाईपास की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन दादानगर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाएंगे।
- ट्रांसपोर्टनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन यशोदानगर से नौबस्ता चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन यशोदानगर से रामादेवी रामादेवी होते हुए लखनऊ या फतेहपुर जाएंगे। 
विज्ञापन

- मंधना चौराहे से कोई भी भारी वाहन कल्याणपुर की ओर नहीं आएगा। ये वाहन मंधना से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- लखनऊ, फतेहपुर से आने वाले वाहन हमीरपुर रोड पर नहीं मुड़ेंगे। ये वाहन हाईवे से किसान नगर होते हुए जाएंगे।
- औरैया, कानपुर देहात की तरफ से आने वाले भारी वाहन नौबस्ता होकर ट्रांसपोर्ट नगर नहीं जा सकेंगे।
- घाटमपुर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन घाटमपुर से चौडगरा व मूसानगर की ओर से जाएंगे।
विज्ञापन

रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग यहां
- कन्नौज से आने वाली बसें मंधना से कल्याणपुर पनकी क्रासिंग से भौंती होते हुए नौबस्ता पुरानी मौरंग मंडी पार्किंग संख्या-09 में खड़ी होंगी।
- कानपुर देहात से आने वाली बसें भौंती से फ्लाईओवर के रास्ते नौबस्ता रैंप से उतरकर केशव नगर कामर्शियल ग्राउंड में पार्किंग संख्या-07 में खड़ी होंगी।
- औरैया से आने वाली बसें भौंती से सर्विस रोड से एलएमएल चौराहा होते हुए बसंत पेट्रोल पंप से बाएं शास्त्रीचौक से सीटीआई तक पार्किंग संख्या-04 में खड़ी होंगी। 
- कानपुर नगर/ ग्रामीण से आने वाली बसें शास्त्रीचौक से सीटीआई होते हुए नटराज टाकीज के पीछे पार्किंग संख्या-03 रामलीला मैदान में खड़ी होंगी।
- फतेहपुर से आने वाली बसें नौबस्ता चौराहा से आकर किदवईनगर थाने के पास पार्किंग संख्या-08 वेंडी स्कूल से सुभाष स्कूल तक रोड पर खड़ी होंगी।
- यदि कोई बस/ चार पहिया वाहन भौंती की ओर से आकर न्यू बसंत पेट्रोल पंप से भूलवश आगे बढ़ जाता है, तो बर्रा बाईपास से सचान चौराहे पर आकर दाईं ओर स्थित सरदार पटेल स्कूल के आसपास वाहन पार्क करेगा। 

रावतपुर से कल्याणपुर तक एक घंटे के लिए डायवर्जन 
प्रधानमंत्री आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद आईआईटी मेट्रो स्टेशन भी जाएंगे। इस वजह से रावतपुर से कल्याणपुर के बीच सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डायवर्जन रहेगा। रावतपुर से कल्याणपुर की ओर जाने वाले वाहन रावतपुर से दाएं मुड़कर कंपनी बाग, कर्बला गंगा बैराज के रास्ते होते हुए मंधना और कल्याणपुर जा सकेंगे। इसी तरह विजयनगर, फजलगंज की ओर जाने वाले वाहन गुटैया क्रासिंग से बाएं मुड़कर फजलगंज की ओर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें