आईआईटी का दीक्षांत समारोह तीन सेशन में होगा। सुबह साढ़े 11 से एक बजे तक के सेशन में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। ऑडिटोरियम में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
कानपुर आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। आईआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को होने वाले समारोह में पीएम मेधावियों को प्रधानमंत्री प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, डायरेक्टर गोल्ड मेडल (यूजी पांच वर्षीय प्रोग्राम), डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पीजी चार वर्षीय प्रोग्राम), रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज और डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल देंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह तीन सेशन में होगा। सुबह साढ़े 11 से एक बजे तक के सेशन में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। ऑडिटोरियम में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। दूसरे सेशन में बीओजी के चेयरमैन शेष अवार्ड, प्राइज व मेडल देंगे। 27 दिसंबर को दीक्षांत का रिहर्सल किया जाएगा।