यूपी में सैटेलाइट्स का प्रयोग कर पीएम मोदी कुछ नया करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा उन्होंनें खुद यूपी के बुंदेलखंड में जनसभा के दौरान की है। पीएम मोदी का कहना है कि नये सैटेलाइट्स के जरिए खदानों का पता लगाया जाएगा।
बुंदेलखंड के उरई में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 104 सैटेलाइट्स छोड़कर दुनिया को चकित कर दिया। इन सैटेलाइट्स का इस्तेमाल बुंदेलखंड के लिए भी किया जा सकता है। इससे यहां कौन-सी खदान कहां है,हर दिन कितनी खुदाई हुई, सैटेलाइट से नापा जा सकता है।
भू-संपदा बचाने के लिए हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे। जो गलत करते पाया गया उसका लाइसेंस भी गया वो भी गया। आज हमारे यूपी के गरीब से गरीब की इच्छा पूछी जाए तो वह भी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहेगा। मैं यूपी सरकार से पूछता हूं कि प्राथमिक शिक्षा में यूपी का कहीं नाम नहीं है। मोदी ने कहा,"प्रति व्यक्ति आय (पर कैपिटा इनकम)में भी यूपी का पहले 20 राज्यों में नाम नहीं है।