महोबा में पहली बार हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
बुंदेलखंड के महोबा में परिवर्तन महारैली के मंच से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा 'पिछले कई साल से यूपी में सपा-बसपा का खेल चलता रहा है। सत्ता में कभी सपा तो कभी बसपा आई लेकिन राज्य को बारी-बारी कर लूटने का खेल लगातार जारी रहा। किसी ने भी राज्य के विकास के बारे में विचार नहीं किया और विकास थम कर रह गया।
आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा 'एक तरफ वे लोग हैं जिन्हें आज अपना परिवार बचाने की चिंता सता रही है। दूसरी तरफ वो लोग हैं जिनको कुर्सी पाने की चिंता खाए जा रही है और तीसरी तरफ हम हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश बनाने की चिंता है। अब फैसला आप लोगों के हाथ में है।
उन्होंने कहा इसबार उत्तर प्रदेश चुनाव की तस्वीर बिल्कुल साफ है। जैसे लोकसभा चुनाव में आपने पूर्ण बहुमत दिलाया वैसा ही अब कीजिए। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए यूपी और देश का जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा जो उन्होंने दिल्ली में दी।
यूपी के नौजवानों का आह्वान करते हुए मोदी बोले आपके पूर्वजों ने सपा-बसपा के बारे में सोचा होगा। लेकिन आप यूपी और बुंदेलखंड की चिंता कीजिए। कुछ मुठ्ठी भर लोग आपका हक छीन रहे हैं। बुंदेलखंड की सबसे पानी की समस्या पर बोलकर मोदी ने जनता का मन मोह लिया।
'अटल जी का सपना साकार करने को लेकर पीएम मोदी ने केन-बेतवा नदी को जोड़ने की बात कही। इस पर सभा स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। कड़ी धूम में भी लोगों का जोश देखने लायक था।
मोदी ने बुंदेलखंड के लोगों की तारीफ में कहा अगर इन्हें पानी दिया तो सब बदल देंगे। फिर इन्हें अलग-अगल राज्य में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बुंदेलखंड की मुसीबतें दूर करने के लिए पीएम मोदी ने सरकार बदलने की बात कही। बता दें पीएम मोदी को महोबा में रैली के लिए दोपहर 12:55 पर पहुंचना था, लेकिन वह अपने तय समय से 10 मिनट देरी पर पहुंचे। रैली में तकरीबन एक घंटा ठहरने के बाद वे कार्यक्रम स्थल से निकल गए।
रैली के दौरान भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। भीड़ के चलते आयोजन स्थल के आसपास जाम लग गया। इस बीच बसों और गाड़ियों को रेंगती हुई हालत पाया गया।