फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का अखिलेश पर हमला, कहा- बलात्कारियाें के लिए बनाई थी सरकार ?

Sun, 19 Feb 2017 10:23 PM IST
सीपी सिंह, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
फतेहपुर में जनसभा काे संबाेधित करते हुए पीएम माेदी ने बड़ी बातें कह डाली। उन्हाेंने सरदार पटेल अाैर छत्रपति शिवाजी काे याद किया। बाेले,  काफी अच्छा हाेता अगर देश काे पहले प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल मिलते। तब देश की दिशा अलग हाेती। अागे पीएम माेदी ने कहा कि सरदार पटेल प्रत्येक देशवासियाें के दिलाें में बसे हुए हैं। पीएम अखिलेश सरकार पर भी जमकर बरसे। बाेले सपा गुंडों की सरकार है। उन्हाेंने कहा कि हम यूपी को गुंडों से मुक्ति दिलाएंगे।  
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि एक तरफ चुनाव की गर्मी और दूसरी तरफ ठंड की विदाई लेकर गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे समय में मैं आज इस मैदान में एक साथ तीन-तीन सभाएं देख रहा हूं। लोग टीले पर चढ़कर मुझे देख रहे हैं और मैं उन्हें देख रहा हूं। जहां-जहां मेरी नजर पहुंचती है मुझे लोग ही दिखाई दे रहे हैं।
माेदी बाेले भाजपा को लोग खूब समर्थन दे रहे हैं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मजयंती का पर्व है। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश में सदियों से प्रेरणा के श्रोत रहे हैं। शिवाजी पैदा हो या न हो लेकिन कम से कम सवा सौ करोड़ देशवासी शिवाजी तो बन सकते हैं। अगर शिवाजी बन पाएं या न पाएं सेवा जी जरूर बनें। हर दिन एक दिन देशवासी सेवा जी बनकर देश के उत्थान में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन


बाजी हार चुके हैं अखिलेश इसलिए मुंह लटक गया
पीएम माेदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश से मतदान करने के बाद जब टीवी चैनल वालाें ने पूछा ताे उनका चेहरा लटका था। अावाज में वह दम भी नहीं था जाे कुछ दिनाें पहले तक था। अाप भी देखना उन्हें... टीवी चैनलाें पर चल रहा है कि वह बाजी हार चुके हैं। बड़ी मुश्किल से अखिलेश बाेल पाए कि हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

पीएम ने अागे तंज कसते हुए कहा कि क्याें भाई  क्या हाे गया? अभी ताे तीसरा चरण ही हुअा है अाैर अाप अभी से पस्त हाे गए। अागे माेदी ने कहा कि इसका कारण अाप (जनता) हैं।  देश झूठ को स्वीकार नहीं करता है। देश गलतियों को माफ तो करता है लेकिन प्रजा के साथ धोखा देश कभी माफ नहीं करता है।

पीएम ने सपा पर हमलावर रूख अख्तियार करते हुए कहा कि उन लाेगाें ने राम मनोहर लोहिया को अपमानित किया। जनता ये बातें कभी माफ नहीं करती है।

तू भी डूब रहा, मैं भी डूब रहा चलाें हाथ पकड़ लेते हैं..
पीएम माेदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी चुटकी ली। बाेले अखिलेश अाैर राहुल ने अापस में बात किया कि तू भी डूब रहा है मैं भी डूब रहा हूं। चलो हाथ पकड़ लेते हैं शायद दोनों बच जाएं। जब उन्होंने हाथ पकड़ा गले लगे तो पहले ही दिन पता चला तारों से कहीं करंट न लग जाये। उस वक्त लग रहा था दाेनाें कांप रहे हैं। लेकिन एेसा नहीं है अखिलेश नहीं कांप रहे थे उनके दूसरे नये नये साथी बहुत कांप रहे थे। डर रहे थे। अखिलेश नहीं डर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था तार है बिजली नहीं है।

नामांकन के साथ पाेल खुलनी शुरू हाे गई
पीएम माेदी ने कहा कि गठबंधन के चार पांच दिन बाद तक दाेनाें बहुत नाच रहे थे कुछ नया कर दिया। जैसे ही नामांकन भरना शुरु किया तो एक के बाद एक पत्ते खुल गए। पहले सपा वाले कह रहे थे किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। अब कह रहे हैं हम दोनों मिल गए हैं भारी बहुमत से जीतकर आएंगे।



 

यूपी में गुंडाराज कायम

फतेहपुर में रैली काे संबाेधित करते पहुंचे पीएम माेदी
पीएम माेदी ने अपने संबाेधन में अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति का जिक्र किया। बाेले, इस देश के सर्वोच्च न्यायालय को उत्तर प्रदेश सरकार को डांटना पड़ा कि गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखो। अाप बताइए यहां पीड़ित काे एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुप्रीमकोर्ट को आना पड़ा। जिस देश और राज्य में थाने का ये हाल होगा। तंज कसा कि क्या अखिलेश ने गायत्री प्रजापति जैसे लाेगाें काे बलात्कार करने के लिए खुली छूट दी है?  न्याय के लिए पीड़ित को सुप्रीमकोर्ट के दरवाजे खटखटाने पड़े तो अखिलेश जी ये बतायें आपने कौन से काम किए ?

माेदी ने अखिलेश से पूछा कि जरा उत्तर प्रदेश की जनता को बताओ तो। क्या ऐसे काम के लिए सपा की सरकार बनाई थी। मां बेटियों की हत्या के लिए सपा सरकार बनाई थी। ये काम है कि कारनामा। हैरानी तो देखो इन्होंने अपना चुनाव अभियान कहां से शुरू किया। अखिलेश जी आपने अपना चुनाव अभियान गायत्री प्रजापति के चुनाव प्रचार से शुरू किया।   जरा उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन भी गायत्री प्रजापति जितना पवित्र है क्या ? उत्तर प्रदेश की जनता को जवाब दो। आज उत्तर प्रदेश बलात्कार, बलात्कार का प्रयास, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, दंगे हर बात में नये विक्रम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए की नहीं। अगर कानून व्यवस्था नहीं है तो ईमानदार इंसान जीत पायेगा। अगर कानून व्यवस्था नहीं है तो सामान्य आदमी की जिंदगी ठीक रहेगी कि नहीं। अगर कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो उद्योग नहीं मिलेंगे। रोजगार नहीं मिलेंगे। ऐसा रहेगा तो उत्तर प्रदेश से लोगों के पलायन होने से कौन रोक पायेगा।

दलित और शोषित सबसे ज्यादा जुल्म के शिकार हो रहे हैं। गरीब का कोई भला हो या न हो सरकार गरीब की होती है। गरीब के लिए होती है। पीड़ित के लिए होती है। उत्तर प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो उत्तर प्रदेश में सामान्य नागरिक की जिंदगी की गारंटी दे। यूपी के शहरों में और गांवों में गैरकानूनी कब्जे हो रहे हैं। गुंडाराज कायम है। गरीबों के मकान हड़पे जा रहे हैं। ये सब खुलेआम चल रहा है। सभी को जमीनें वापस मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बगैर कानून व्यवस्था के कैसे रूकेगा पलायन?

जनसभा काे संबाेधित करते पीएम नरेंद्र माेदी
पीएम माेदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बलात्कार, बलात्कार का प्रयास, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, दंगे हर बात में नये विक्रम स्थापित कर रहा है। जनता से संवाद करते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए की नहीं? अगर कानून व्यवस्था नहीं है तो ईमानदार इंसान कैसे जीत पायेगा? कानून व्यवस्था नहीं है तो सामान्य आदमी की जिंदगी कैसे ठीक रहेगी? अागे  बाेले, अगर कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो उद्योग नहीं मिलेंगे। रोजगार नहीं मिलेंगे। ऐसा रहेगा तो उत्तर प्रदेश से लोगों के पलायन होने से कौन रोक पायेगा? 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें