फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 19 दिसंबर को कानपुर आएंगे प्रधानमंत्री

Thu, 01 Dec 2016 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा एक दिन आगे बढ़ गई है। अब वे 18 की जगह 19 दिसंबर को यहां आएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार कानपुर आएंगे। वे यहां भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी पीएम की रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए है। रैली साकेत नगर स्थित रेलवे मैदान पर दोपहर करीब 12 बजे से होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से सीधे रेलवे मैदान पर ही उतरेंगे। मैदान पर हैलीपैड बनाने के लिए भाजपा ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से मिलकर उन्हें पीएम के आने की लिखित जानकारी दी है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की कई टीमों का गठन किया गया है। जिसमें प्रशासनिक, यातायात, सुरक्षा, आईटी, व्यवस्था प्रमुख शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के पहली बार नगर आगमन पर उनकी तरफ से कई घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इस संबंध में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल इसी सप्ताह पीएमओ जाकर प्रधानमंत्री से मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं की पीएम कर सकते हैं घोषणा

-लाल इमली को फिर से चलाने की
-कानपुर से फ्लाइट शुरू करने की
-गंगा प्रदूषण दूर करने के संबंध में कोई घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें