कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का सम्मान करते व्यापारी व अन्य।
- फोटो : संवाद
कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से रविवार को ज्ञान भारती महिला विद्यालय बिरहाना रोड में व्यापारियों से बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आम बजट 140 करोड़ भारतीयों की खुशहाली, समृद्धि और जीवन स्तर में सुधार की गारंटी है। वहीं, नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी ने कैबिनेट मंत्री से शहर की बंद 11 कपड़ा मिलों में से कम से कम एक चलवाने की मांग की। कहा कि इससे बेरोजगारी कम हो जाएगी। वहीं, सराफा एसोसिएशन के नीरज दीक्षित व्यापारियों की समस्याएं बताईं।
मंत्री ने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इसकी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों में कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों को गति मिलेगी। छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई ग्रोथ फंड प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती देगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और संचालन पारस अवस्थी ने किया। इसमें भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, विजय पंडित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, शेष नारायण त्रिवेदी, पंकज अरोड़ा, रोशन लाल अरोड़ा, मुकुल वर्मा, विजय गुप्ता, अचल गुप्ता, उमंग अग्रवाल, मुकेश गौड़, सुरेश गुप्ता, पार्षद अभिषेक गुप्ता, मोनू, सुरेंद्र गुप्ता, गुरुनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।