फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीते मैच

विज्ञापन
कल्याणपुर स्थित केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल में तीन दिवसीय केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 13 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल की निदेशक कविता विज, विन्यास पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शैला वली, कानपुर टेबल टेनिस संघ के जिला सचिव संजय टंडन और स्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता धवन ने दीप जलाकर किया। यहां पर शुभम सिंह, गौरव उपाध्याय, रवि पोपतानी, आशुतोष सत्यम झा, अनिल वर्मा, अजय सिंह, अभिसारिका यादव आदि रहे।
बालिका वर्ग के परिणाम
बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में डीपीएस आजादनगर ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में जीडी गोयनका ने एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन को 3-1 से पराजित किया। वहीं तीसरे मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने जय नारायण विद्या मंदिर को 3-2 से कराया। चौथे मैच में सर पदम पद सिंघानिया एजुकेशन सेंटर ने श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग पहले सेमीफाइनल मैच में डीपीएस आजादनगर ने जीडी गोयनिका को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर ने डीपीएस कल्याणपुर को 3-0 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन

बालक वर्ग के परिणाम
क्वार्टर फाइनल में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर ने सनातन धर्म को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में जीडी गोयनका ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 3-0 से मात दी। तीसरे मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने नर्चर पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। चौथे मैच में डीपीएस आजादनगर ने एनएलके अकादमी को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें