फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh Test Match: कानपुर की मटन निहारी के साथ न्यूजीलैंड के लैंपचॉप का स्वाद लेंगे खिलाड़ी

Thu, 19 Sep 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है। भारत व बांग्लादेश की टीमें 24 सितंबर की शाम होटल लैंडमार्क पहुंचेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क में होने वाले भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए 24 सितंबर को शहर आने वाली दोनों टीमें लैंडमार्क होटल में ठहरेंगी। यहां पर भारतीय टीम का स्वागत रामधुन के बीच रुद्राक्ष की माला और पीला पटका पहनाकर, रोली का तिलक लगाकर किया जाएगा, वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों का स्वागत फूल देकर होगा।। होटल में खिलाड़ियों को कानपुर की मटन निहारी, खमीरी रोटी के साथ-साथ न्यूजीलैंड की लैंपचॉप और नॉर्वे की सैल्मन फिश भी परोसी जाएगी। होटल की ओर से सभी खिलाड़ियों की डाइट का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


27 सितंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए भारत और बांग्लादेश की टीमें 24 सितंबर को शाम चार बजे तक कानपुर पहुंच जाएंगी। होटल लैंडमार्क में प्रवास के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दूध से बने व्यंजन और मिठाई से दूर रखा जाएगा। मैदा, तेल, मसाले वाली डिश भी खिलाड़ियों को नहीं दी जाएगी। मैन्यू में सभी डिश हाई प्रोटीन वाली रहेंगी। खिलाड़ियों के लिए बुफे सिस्टम नहीं रखा गया है। वे अपनी पसंद का खाना अपने-अपने रूम में मंगवाएंगे। मुख्य शेफ बलराम सिंह ने बताया कानपुर आने वाले खिलाड़ी शहर की स्थानीय चीजों को भी बहुत पसंद करते हैं। इसमें मटन निहारी-खमीरी रोटी, काकोरी कबाब, मटन गलावटी शामिल है।
विज्ञापन

लैंडमार्क ने बांग्लादेश टीम के लिए बुलवाए श्रेष्ठ चार कुक
लैंडमार्क में बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए खासतौर पर चार कुक अलग-अलग राज्यों से बुलवाए हैं। ये वही कुक हैं, जो बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए पहले भी खाना बनाते रहे हैं। उसके स्वाद से परिचित हैं। मैन्यू में न्यूजीलैंड की लैंपचॉप शामिल है। नार्वेजियन देश की सैल्मन फिश और स्नैपर भी दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए सोयाबीन का स्पेशल दूध होगा। जो दही खाने में रखा जाएगा, वह कोकोनट मिल्क और सोयाबीन मिल्क से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें