फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एकल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 17 Jan 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के दूसरे दिन एकल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की दौड़, ऊंची व लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक पाल ने बाजी मारी। जबकि 800 मीटर दौड़ में पवन अवव्ल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आरजू त्रिपाठी, 800 मीटर में संजना पाल ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में नौशाद, 200 मीटर में सौरभ, 400 मीटर दौड़ में नौशाद व 1500 मीटर में ऋषभ अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर में लाली देवी 400 व 800 मीटर में साधना अव्वल रहीं। लंबी कूद में मयंक पाल, सुमित कुमार, मुस्कान, शगुन गुप्ता ,साधना, शिवम कुमार और अल्का ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं, गोला फेंक में देवा प्रथम, सौरभ द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान जिला कीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिमेंद्र गौतम, राहुल वर्मा, अरविंद कुमार, नैंसी कौशल, आरती देवी, अस्मिता सिंह, कनिष्ठ सहायक सतेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें