कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय समन्यव सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता चार से छह नवंबर तक इटावा स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। इसमें मंडल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पुरुष वर्ग में आयुष कुमार, श्रेष्ठ शुक्ला, अमृतांश तिवारी, ध्रुव, समीर सिंघानी, नमन यादव और महिला वर्ग में कृतिका यादव, लक्ष्मी शुक्ला, समृद्धि सोनकर, देविशा यादव, ईशीका सिंह, शिवांशी गुप्ता का चयन हुआ है। टीम मैनेजर रमेश कुमार यादव को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीम प्रतियोगिता के लिए दो नवंबर को इटावा के लिए रवाना होगी।