कानपुर सुपर स्टार्स टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। यूपीसीए की यूपी टी-20 लीग के तीसरे सत्र के लिए शुक्रवार को कमला क्लब में ट्रायल हुआ। इसमें कानपुर सुपरस्टार टीम की फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। पहले दिन एक हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया।
टीम के मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल यूपी टी-20 लीग का सत्र बेहतरीन था और प्रदेश के कई खिलाड़ियों को इस लीग के माध्यम से आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला।
पहले दिन ट्रायल में मुख्य कोच के अलावा पूर्व रणजी खिलाड़ी रत्नेश और मो. सैफ ने युवाओं की प्रतिभा को नेट्स पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के माध्यम से परखा।