फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सालों बनाते रहे योजना फिर भी खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की नहीं हो सकी सुरक्षा तारबंदी

Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। बिजली निगम की कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें विद्युत लाइन को ठीक करने से लेकर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को सुरिक्षत करना जैसे तमाम कार्य कराए जाने हैं। विभाग सालों से खुले में रखे ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा तारबंदी कराने के लिए सिर्फ कागजों पर योजना ही बनाता रहा। हालात यह हैं कि झींझक नगर के कई स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से मैदान में खेलने वाले बच्चों, अन्ना मवेशियों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग मांग करते रहे और उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। (संवाद)
विज्ञापन


.......................

सीन-1
झींझक कस्बा के पोरवाल गली में सड़क के दोनों ओर कई घर बने हैं। संकरी सड़क किनारे ही खुले में एक बड़ा ट्रांसफार्मर रखा है। यहां रहने वाले लोग सालों से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा गार्डिंग कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या दूर नहीं हो सकी। इससे कई बार अन्ना मवेशी चपेट में आ चुके हैं। चबूतरा भी नीचे है। इससे पास खेलने वाले बच्चों को डर रहता है।
.........................

सीन-2

रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर सुनाथा रोड के पास एक बड़ा ट्रांसफार्मर रखा है। यहां भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम नहीं किए गए हैं। ट्रांसफार्मर के नीचे होने व चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने से मवेशी और बच्चे आसानी से ट्रांसफार्मरों के पास पहुंच जाते हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन

................
कई बार उठाई मांग, नहीं दूर हुई समस्या

पोरवाल गली और सुनाथा रोड के पास रहने वाले लोगों में प्रदीप, कन्हैया, अनुराग, रोहित आदि ने बताया कि कम ऊंचाई पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर बेहद खतरनाक हैं। पूर्व में भी मवेशियों के करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है।

....................
बयान...
खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कराया जा रहा है। लाइनमैन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी ऐसे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तारों से बैरिकेडिंग कराकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जल्द ही यह समस्या दूर की जाएगी। - लवकुमार वर्मा, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें