फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तिगाईं में रंजिश के चलते मारपीट, सात पर प्राथमिकी

Fri, 02 Jan 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के तिगाईं गांव में बुधवार को रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गुरुवार को दोनों पक्षों से कुल सात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकाने और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के महेंद्र उर्फ सीबू कुशवाहा ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के आकाश पाल और उसके भाई विकास पाल बिना किसी वजह के गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया तो दोनों भाइयों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के आकाश ने बताया कि महेंद्र उर्फ सीबू कुशवाहा पुरानी रंजिश रखता है।
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह घर से रास्ते की ओर जा रहा था तभी सीबू ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर सीबू अपने चचेरे भाई गोपाल, बेटे अभिषेक और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पीटने लगा। शोर मचाने पर भाई विकास बचाने आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों से सीबू और आकाश को चोटें आई थीं। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें