फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओडी शस्त्रागार से पिस्टल, रिवॉल्वर चोरी

Mon, 22 Jun 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अति सुरक्षित कहे जाने वाले सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो (सीओडी) के शस्त्रागार से एक पिस्टल और रिवॉल्वर गायब हो गया। माना जा रहा है कि विभाग के ही किसी शख्स ने असलहे चोरी किए हैं।
विज्ञापन


सीओडी के लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंद्र सिंह ने रेल बाजार थाने में लोक सेवक द्वारा अपराध (आईपीसी की धारा 409) का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ एक कमेटी गठित करने की तैयारी चल रही है।

लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंद्र सिंह सीओडी में क्वार्टर मास्टर हैं। इनके अंडर में शस्त्रागार प्रभारी जूनियर कमीशन ऑफिसर शस्त्रों की देखरेख करते हैं। यह शस्त्र सीओडी की सुरक्षा में लगे जवानों को दिए जाते हैं। शनिवार को लेफ्टिनेंट कर्नल ने शस्त्रागार की चेकिंग की तो उन्हें एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर गायब मिले।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी पिस्टल और रिवाल्वर का पता नहीं चला। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेलबाजार थाने में तहरीर दी। सूत्रों का कहना है कि सीओडी प्रबंधन जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की तैयारी कर रहा है। इधर, कैंट एएसपी सुशील घुले का कहना है कि सीओडी से पिस्टल और रिवॉल्वर गायब होना गंभीर बात है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें