फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान ने लगाई फांसी, जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jun 2022 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद नाराज किसान ने फांसी लगा ली। किसान का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में किसान का शव जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि किसान मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में नाराज होकर निकल गया था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने शव लटका देखकर किसान के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुर बसंत निवासी नेम सिंह (30) खेती करता था। मंगलवार रात घरेलू विवाद के बाद घर से चला गया था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। बुधवार सुबह शौच के लिए पास के जंगल में गए ग्रामीणों ने नीम सिंह का शव नीम के पेड़ पर फांसी से लटकते देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें