फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखर हत्याकांड: अपने परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को आठ साल बाद फांसी की सजा

Thu, 21 May 2020 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इटावा जिले में पिलखर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामप्रताप उर्फ टिल्लू को फांसी की सजा सुनाई गई है। टिल्लू ने करीब आठ साल पहले जमीन हड़पने की मंशा से पिलखर गांव में अपने बड़े भाई समेत छह परिजनों की हत्या की थी।
विज्ञापन


इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था। इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव में 27/28 मई 2012 की रात को गांव के सुरेशचंद्र, उसकी पत्नी विमला देवी, पुत्र अवनीश और तीन पुत्रियों रश्मि, सुरभि व श्वेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

मृतक सुरेश के साले भरथना थाना क्षेत्र के निनावा बंधारा गांव निवासी होम सिंह पुत्र महाराज सिंह ने मृतक सुरेश के भाई रामप्रताप उर्फ टिल्लू पुत्र रामसनेही समेत विक्कू उर्फ वरुण राज यादव व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें