फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सऊदी में फंसे जायरीन, 200 परिवारों ने रद्द किया दुबई का टूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दुबई में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए लोगों ने टूर पैकेज रद्द कराने शुरू कर दिए हैं। 10 मार्च तक दुबई जाने के लिए बुकिंग करने वालों में से करीब 200 परिवारों या समूहों ने बुकिंग कैंसल कराई है। 10 मार्च तक दुबई जाने वाले लगातार बुकिंग कैंसल करा रहे हैं।
विज्ञापन



टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालकों के मुताबिक शहर से तीन दिन में औसत 30 से 50 लोग दुबई जाने के लिए बुकिंग कराते हैं। स्थिति खराब होने के चलते रविवार से लेकर सोमवार तक एक भी बुकिंग दुबई घूमने जाने वालों ने नहीं की और न ही वहां जाने के लिए पैकेज की कोई भी जानकारी ली। एक ट्रैवल एजेंसी संचालक ने बताया कि जिनकी बुकिंग 10 मार्च के बाद की है, वे स्थिति सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। बताया कि दो दिनों में एक भी बुकिंग दुबई के लिए नहीं हुई, काफी नुकसान हो रहा है। लोग दूसरे राज्यों में घूमने जाने से भी परहेज कर रहे हैं। पूछ-पूछ कर ही बुकिंग करा रहे हैं कि क्या वहां तो हालात खराब नहीं है।


तीन दिन पहले गया भतीजा, अभी तक नहीं हुई बात

जूही निवासी गुफरान अहमद ने बताया कि उनका भतीजा मो. आमिर उमरा करने के लिए सऊदी अरब गया हुआ है। वह शनिवार को यहां से निकला था और तब से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। फिक्र लगी है, बात हो तो स्थिति पता चले।
विज्ञापन



उमरा करने जा रहे जायरीन
दुबई में तनावपूर्ण स्थिति के बीच भी जायरीन शहर से सऊदी अरब उमरा करने जा रहे हैं। सोमवार को भी लखनऊ से शहर के लोगों ने सऊदी एयरलाइन और फ्लाइनाज से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरी। शहर से 50 से ज्यादा लोग सऊदी गए। टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक ने बताया कि जो लोग यहां से सऊदी या फ्लाइनाज से उमरा करने गए हैं वे आराम से आ-जा रहे हैं। बाकी फ्लाइट्स के लिए संकट बना हुआ है और उनसे जाने वाले लोगों को वहीं रुकना पड़ रहा है। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं और होटलों में रुके हुए हैं। अगर वे इन फ्लाइट्स से आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए अलग से चार्ज देना होगा। इसी के चलते लोग वहीं पर रुके हुए हैं। उनका पैकेज पांच दिन का था और अब अतिरिक्त दिनों तक रुकने के लिए उन्हें अलग से चार्ज देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें