फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ट्रेन के इंजन में फंसा लकड़ी का टुकड़ा…बड़ा हादसा टला, RPF प्रभारी बोले- जांच की जा रही है

Sat, 24 Aug 2024 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कासगंज से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली डेली पैसेंजर ट्रेन में लकड़ी का टुकड़ा फंस गया। चालक ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कासगंज से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली डेली पैसेंजर ट्रेन में रेलवे लाइन पर रखा लकड़ी का बड़ा टुकड़ा फंस गया। घटना शुक्रवार रात भटासा रेलवे स्टेशन के पास हुई है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी को रोक दिया।

विज्ञापन

करीब 15 मिनट के बाद लकड़ी का टुकड़ा निकाल कर जांच के बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद लाया गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी अंकुश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। रात के समय एक लकड़ी का टुकड़ा लाइन पर रखने की जानकारी मिली है।मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें