पहाड़ी थाना अन्तर्गत नहरा मोड़ के पास हुई दुर्घटना मेें लोढवारा निवासी दो सगे भाइयों कमलेश और राकेश की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नहरा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हुई है। घटना मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे की है।
लोढवारा निवासी कमलेश कुमार अपने भाई राकेश के साथ बाइक से पिलखनी गांव में निमंत्रण करने जा रहे थे, तभी नहरा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।