फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फार्मेसी के विद्यार्थियों ने समाज सेवा व जनकल्याण का लिया संकल्प

सार

कानपुर के प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी छात्रों ने समाज सेवा के लिए शपथ ली। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य जागरूकता रैली आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (फार्मेसी) में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट की थीम पर हुए आयोजन में फार्मेसी के विद्यार्थियों ने समाज सेवा और जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सीएसआईआर-आईआईटीआर लखनऊ के डॉ. आशीष द्विवेदी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के डॉ. संतोष कुमार शुक्ल और मेरेल लाइफ साइंसेज प्रालि. के डॉ. देवेंद्र कुमार बब्बर ने व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने मेडिकल डिवाइसेज एंड बियॉन्ड तथा मेडटेक एंड फार्मा जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

पोस्टर प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाइन, स्लोगन राइटिंग, अंताक्षरी और क्विज प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। फार्माकॉन क्लब की ओर से रैली निकालने के साथ गांव में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान करते हैं। समूह निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें