कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता चार से छह अक्तूबर तक आगरा में होगी। इसके लिए कानपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन जिला और मंडल स्तर के ट्रायल के आधार पर किया गया।
कानपुर कुश्ती संघ के सचिव रामसजन यादव ने बताया कि कुश्ती फ्री स्टाइल वर्ग में आरुष, सूरज कुमार, सत्यम, अंशुल प्रदीप सिंह, मो. हसनैन आलम, अंकित सिंह, अश्विनी यादव, युवराज वाजपेयी, अनीस कुमार को चुना गया है।
टीम मैनेजर वह खुद रहेंगे। ग्रीको रोमन वर्ग में चंद्र विजय यादव, हिमांशु, साहिल राजपूत, शिवचंद्र यादव, शौर्य शर्मा, आकाश यादव, आयुष यादव, कृष्णदेव पांडेय, शिवम, प्रियांशु द्विवेदी को चुना गया है। टीम मैनेजर अभय कुमार सिंह को बनाया गया है।