फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: ग्राहक को पेट्रोल पंप मालिक ने बनाया बंधक, कर्मचारियों के साथ पीटा...पेट पर लगाया तमंचा, तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: मामले में माधौगढ़ के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि मामला पांच जनवरी का है। मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप संचालक शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट की है। कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में पेट्रोल की घटतौली की शिकायत करने पर दबंगों ने एक दलित परिवार के युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। साथ ही,  एक तमंचा भी उस पर लगा दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक उन लोगों से माफी मांगकर छोड़ने की गुजारिश कर रहा है।

विज्ञापन

वहीं, रो रहे युवक की आरोपी एक भी नहीं सुन रहे हैं। वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा, तो कार्रवाई हुई और चार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गोहन थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप का है।
यहां आशीष वाहन लेकर पहुंचा था। पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल कम देने पर उसकी पेट्रोल पंप कर्मियों से बहस हो गई।  बाद में युवक ने इस घटतौली की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। इसके बाद पेट्रोल कर्मचारियों ने पंप मालिक शैलेंद्र के साथ मिलकर युवक को फोन कर बुला लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
युवक आशीष को कमरे में बंद कर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।पेट में तमंचा लगा दिया। उस पर लूट करने का आरोप लगाने लगे। पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। सूचना पर गोहन थाना के प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पंप मालिक और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
युवक को घायल देख उसे थाने ले आए। युवक से पूछताछ की, तो मामला समझ आ गया और फिर मारपीट करने वाले पंप मालिक और कर्मचारियों पर मुकदमा लिख लिया। माधौगढ़ के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि मामला पांच जनवरी का है। मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप संचालक शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट की है। कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें