पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
युवक आशीष को कमरे में बंद कर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।पेट में तमंचा लगा दिया। उस पर लूट करने का आरोप लगाने लगे। पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। सूचना पर गोहन थाना के प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे।
पंप मालिक और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
युवक को घायल देख उसे थाने ले आए। युवक से पूछताछ की, तो मामला समझ आ गया और फिर मारपीट करने वाले पंप मालिक और कर्मचारियों पर मुकदमा लिख लिया। माधौगढ़ के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि मामला पांच जनवरी का है। मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप संचालक शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट की है। कार्रवाई की गई है।