छत से लेकर घर के बाहर तक साक्ष्य एकत्र किए
परिजनों के अनुसार शुभी स्नान के बाद रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालने छत पर जाती थीं। संभव है कि वह सोमवार सुबह भी पानी देने गई और नीचे गिर गईं। हालांकि घटना कैसे हुई, यह परिजन नहीं बता सके। सूचना पर इंस्पेक्टर नवाबगंज दीनानाथ मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छत से लेकर घर के बाहर तक साक्ष्य एकत्र किए।
सिर की चोट से मौत की पुष्टि
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि कुछ दिनों से शुभी की तबीयत खराब चल रही थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में थीं। हालांकि उनका छत से नीचे गिरना हादसा था, खुद कूदी या फिर किसी ने धक्का दिया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
बंदरों के आतंक को लेकर भी रही चर्चा
घटनास्थल के आसपास के लोग बंदरों के आतंक को लेकर चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक है। इस वजह से अक्सर लोग चोटिल होते रहे हैं। ऐसे में इस एंगल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
22 अप्रैल को थी 25वीं सालगिरह
परिजनों के अनुसार 22 अप्रैल को शुभी और संदीप गुप्ता की 25 वीं सालगिराह थी। सभी लोग तैयारियों में लग गए थे। देवर ने बताया कि रविवार से ही सभी रिश्तेदारों को धूमधाम से मनाएं जाने के लिए निमंत्रण देने के लिए फोन करना शुरू कर दिया था, लेकिन इस घटना के बाद से सभी स्तब्ध हैं। उधर, पत्नी की मौत के बाद पति गुमसुम दिखे। पोस्टमाॅर्टम हाउस से शव निकलते ही फफक-फफक कर रोने लगे।