फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के लोग नहीं दौड़ेंगे केडीए

Sun, 03 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श त्रिपाठी
विज्ञापन

कानपुर। साउथ सिटी के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए केडीए तक दौड़ नहीं लगानी होगी। वहां की समस्याओं को दूर करने के लिए केडीए ने साउथ सिटी में जोनल ऑफिस बनाने का फैसला लिया है। वहां क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। जोनल ऑफिस में केडीए अधिकारियों-अभियंताओं की तैनाती होगी।
   अधिकारी दर्ज हुई शिकायतों का निराकरण करेंगे। ऑफिस के लिए स्थान चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साउथ सिटी की अधिकतर कालोनियां केडीए ने ही बसाई हैं। क्षेत्र में केडीए ने कई और योजनाएं प्रस्तावित की हैं। अनुमानित रूप से यहां केडीए की सवा लाख से भी अधिक संपत्तियां होंगी। गुजैनी, बर्रा, जरौली, विश्व बैंक जैसी कालोनियों की सर्वाधिक शिकायतें और मामले केडीए में आते हैं। क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं और कामों के लिए केडीए की दौड़ लगानी पड़ती है। केडीए को मिलने वाली अधिकतर शिकायतें जन सुविधाओं से जुड़ी होती हैं, जिन्हें थोड़े से प्रयासों से दूर किया जा सकता है। इसको देखते हुए केडीए वीसी ने यह फैसला लिया है। केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि दक्षिण क्षेत्र में जोनल ऑफिस खोला जाएगा। यहां नियुक्त अधिकारियों की टीम क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

केडीए की कालोनियां
किदवई नगर, साकेत नगर, निराला नगर, जूही, रतनलाल नगर, बर्रा, विश्वबैंक, गुजैनी, दबौली, जरौली, अर्रा-बिनगवां, कर्रेही, बसंत विहार, गुंजन विहार, मछरिया, दहेली-सुजानपुर, श्याम नगर, सुजातगंज, स्वर्ण जयंती विहार आदि।
थम्सअप चौराहे के पास बनेगा पुल
कानपुर (ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अर्मापुर के बाद पनकी नहर पर एक और पुल बनाएगा। यह नया पुल दादानगर-पनकी औद्योगिक क्षेत्र के बीच थम्सअप चौराहे के पास नहर पर पुलिया के बगल में बनेगा। दो लेन के इस पुल की निर्माण लागत करीब 3.50 करोड़ रुपये होगी। अगले माह तक निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि अब नए पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जूही में बनेगा एसपी साउथ का दफ्तर
कानपुर।(ब्यूरो) साउथ सिटी में एसपी साउथ के स्थायी आफिस की समस्या अब जल्द खत्म हो जाएगी। जूही ओ ब्लाक सब्जी मंडी में केडीए ने हाल ही में जो जमीन खाली कराई है, उसी पर एसपी साउथ का दफ्तर बनेगा। इसके लिए 68 लाख रुपये की कार्ययोजना बन रही है। यहां बनने वाली बिल्डिंग में प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों का दफ्तर भी बनाया जा सकता है।एसपी साउथ डॉ संजय कुमार ने बताया कि स्थायी दफ्तर के लिए ओ ब्लाक की जगह देखी गई है। यह दफ्तर के लिए उपयुक्त है। रिपोर्ट कमिश्नर को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें